न्यूज़म ब्यूरो
जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि पंचकूला में चल रहे नगर निगम चुनाव में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था, साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
अजय मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित कार्यकर्ताओ का विशाल संगठन है और पार्टी हितों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन की नीतियों एवं नेतृत्व के निर्णयों का पालन करें तथा पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला संगठन प्रतिबद्ध है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।