Follow

पंचकूला को नम्बर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प

Listen to this article
स्वच्छ शहर जोडी अभियान 2025 पर कार्यशाला*
 
 
आयुक्त नगर निगम चण्डीगढ अमित कुमार ने की विशेष हिस्सेदारी
 
बहुआयामी स्वच्छता अभियान दिलाएगा सम्मान- कुलभूषण गोयल
 
नागरिक समाज की हिस्सेदारी से नगर निगम पंचकूला श्रेष्ठ शहर के रूप में होगा दर्ज- आर के सिंह
 
 
पंचकूला नवम्बर 18 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए 27 सितम्बर 2025 को नगर निगम चण्डीगढ और नगर निगम पंचकूला के मध्य स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान 2025 का एमओयू किया गया था।  100 दिनों के लिए जारी इस अभियान के तहत नगर निगम चण्डीगढ के अधिकारी प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में पंचकूला शहर के लिए मेन्टर की भूमिका निभा रहे हैं। पंचकूला नगर निगम का समस्त मानव संसाधन मेन्टी के रूप में कार्य करते हुए चण्डीगढ के अधिकारियों के अनुभव को आत्मसात करते हुए पंचकूला शहर को भारत के श्रेष्ठ और स्वच्छ शहर के रूप में नम्बर वन बनाने के लिए संकल्पबद्ध हो गया है।
 
 
स्वच्छता मानव समाज के स्वस्थ जीवन का आधार है – अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम चण्डीगढ़ 
 
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस सैक्टर-1 पंचकूला के सभागार में आयोजित कार्यशाला में मेन्टर टीम के नेतृत्वकर्ता के रूप में आयुक्त नगर निगम चण्डीगढ़ ने कहा कि स्वच्छता मानव समाज के स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होने कहा कि चण्डीगढ़ नगर निगम ने जिन अनुभवों के आधार पर सफलता अर्जित की है हम उसे नगर निगम पंचकूला के साथ साझा कर रहे हैं। हमारे नोडल अधिकारी और पंचकूला के नोडल अधिकारी 100 दिनों का संयुक्त अभियान चलाकर बेहतर परिणाम देने का प्रयास कर रहे हैं।
 
 
शहर की स्वच्छता हमारी प्रतिबद्धता – मेयर कुलभूषण गोयल
 
नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि हमारा शहर प्रकृति की गोद में बसा हुआ शहर है। हमारी नदी नाले, सड़कें और पार्क नागरिक समाज के लिए स्वच्छ, सुन्दर और उपयोगी हों यह हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होने कहा कि नगर निगम का समस्त मानव संसाधन द्वारा चलाया गया बहुआयामी स्वच्छता अभियान हमें सम्मान दिलाएगा।
 
 
नागरिक समाज की हिस्सेदारी से नगर निगम पंचकूला श्रेष्ठ शहर के रूप में दर्ज होगा – आयुक्त आर.के. सिंह
 
इस अवसर पर स्वागत एवं प्रस्तावना रखते हुए आयुक्त नगर निगम पंचकूला आर.के. सिंह ने कहा कि नागरिक समाज की हिस्सेदारी से नगर निगम पंचकूला श्रेष्ठ शहर के रूप में दर्ज होगा। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता ईश्वर का आश्रय स्थल होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए भारत सरकार के शहरी एवं विकास मंत्री श्री मनोहर लाल की प्रेरणा से पंचकूला एवं चण्डीगढ नगर निगम संयुक्त पहल चलाकर एक नये मार्ग को प्रशस्त करने का प्रयास किया है।
 
 
इस अवसर पर नगर निगम चण्डीगढ़ से नोडल अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत कौर और हिमान्शु  ने पीपीटी के माध्यम से पूरे अभियान को प्रस्तुत किया। संयुक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला श्री गौरव चौहान ने अतिथियों को सम्मानित किया। डीएमसी विनोद नेहरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान पुनीत बंसल ने भारत सरकार के भूमि सर्वेक्षण की संरचना प्रारूप को प्रस्तुत किया। कार्यशाला में नगर निगम पंचकूला के कई सम्मानित पार्षद, गणमान्य नागरिक के साथ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh