Follow

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पंचकूला में पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 17 अप्रैल। पंचकूला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारी संख्या में महिलाओं ने पदयात्रा निकाली और हस्ताक्षर अभियान चलाया। विधेयक के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, अभियान की जिला संयोजक परमजीत कौर सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने हस्ताक्षर दीवार पर अपने हस्ताक्षर किये।

बिल के समर्थन में शहर में निकाली गई पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति पर विश्वास जताते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। इस मौके पर आयोजन की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि बिल के पारित होने से महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में अपनी 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

बंतो कटारिया ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह अधिनियम महिलाओं पर उपकार नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है जो बहुत पहले मिलना चाहिए था। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक परमजीत कौर ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को उनका हक दिलाने की दिशा में लिया गया ऐतिहासिक कदम है, जो शीघ्र ही संसद से पारित होकर देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Advertisement

पदयात्रा में पूर्व चेयरमैन रंजिता मेहता, जिला सचिव अनुराधा वर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष संगमित्रा सिवाच, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सरू डिमरी, पूर्व पार्षद सोनिया सूद, ममता सिंगला, डॉ. बेनू राव, युवा नेत्री हिमांगी शर्मा सहित अनेको महिलाएं उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में विधेयक का समर्थन करते हुए इसे शीघ्र पारित करने की मांग की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh