Follow

यूपीएससी में तीसरी रैंक पाने वाले एकांश ढुल को कुलभूषण गोयल ने दी बधाई

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले एकांश ढुल को शनिवार को पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी।

इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व पार्षद जय कौशिक और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुखबीर पूनिया भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने एकांश ढुल को उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलभूषण गोयल ने कहा कि यह पंचकूला के लिए बेहद गर्व की बात है कि शहर के एक युवा ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश और शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि एकांश ने लगातार तीन बार यूपीएससी परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकांश ढुल से प्रेरणा लें और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करें।

Advertisement

 

Advertisement
Tap to Refresh