Follow

वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

कहा : आप ने बेशर्मी से पंजाबियों का अपमान किया
आप ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है
न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 4 जून। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है और उन्होंने पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (पीएसईआरसी) के चेयरमैन के रूप में एक बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति करने के आप सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है।
इस क्रम में, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पीएसईआरसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि आप पंजाबियों का बेशर्मी से अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन पदों पर पंजाबियों का अधिकार बनता है, वहां बाहरी लोगों को बैठाया जा रहा है।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि अब यह जगजाहिर हो चुका है कि आप ने पूरी सरकार का संचालन दिल्ली के हवाले कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी से आए लोग विभिन्न विभागों को चला रहे हैं और यह ताजा नियुक्ति पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप को पीएसईआरसी की अगुवाई के लिए पंजाब में कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला?

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आप सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों के चेयरपर्सन बाहरी राज्यों से नियुक्त किए गए हैं। विशेष रूप से पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई हैं।

वड़िंग ने कहा कि यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिलाता है, जो भारत को लूटने के लिए ब्रिटेन से अपने अधिकारियों को यहां नियुक्त करती थी। आप भी बिल्कुल वही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की संपत्ति और संसाधनों को खाली किया जा रहा है तथा उन्हें दूसरे राज्यों की ओर मोड़ा जा रहा है, ताकि आप की लालसा और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh