Listen to this article
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6,94,800 रुपये की धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना बलल्भगढ की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रशांत वासी सेक्टर 11 ने थाना साइबर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर सर्फिंग करते वक्त एक लिंक पर क्लिक किया जिस पर वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड गया। जहां उसे पार्ट टाईम व फुल टाईम पैसे कमाने का तरीका बताया गया। जिसके बाद उसे टेलीग्राम पर टास्क पुरा करने के लिये कहा गया व अधिक लाभ कमाने के लिये उसने प्रीपेड टास्क के रुप में कुल 6,94,800 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने रामकुमार(24) व सौरव(23) वासी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि रामकुमार खाताधारक है जिसने अपने खाता आगे सौरव को दिया था व सौरव ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। रामकुमार 10वीं व सौरव 12वीं पास है। रामकुमार पलम्बर व सौरव सैल्समैन का काम करता है। रामकुमार के खाते में ठगी के 3 लाख रुपये आये थे। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
What are your
Feelings