Follow

किसान भाई ध्यान दें, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दें फसल नुकसान की जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल की क्षति की सूचना देने के लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध

व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी साझा की जा सकती है सूचना

बीमा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों व बीमा प्रतिनिधि से करें संपर्क

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ, 27 मार्च। किसान टोल-फ्री नंबर (KRPH) 14447 पर फसल नुकसान की तत्काल सूचना दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement

अब किसान फसल नुकसान की तत्काल सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर (KRPH) 14447 का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ‘क्राप-इन्श्योरेन्स ऐप’ (Crop-Insurance-App) और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल https://pmfby.gov.in पर भी लॉग-इन कर सकते हैं।

इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, संबंधित जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। योगी सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुँचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh