Follow

मुख्यमंत्री ने दादरी हल्के की 540 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

न्यूज़म ब्यूरो

चण्डीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी की सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में 540 करोड़ 98 लाख रूपए की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने, सडक़ नेटवर्क के विस्तार तथा जनसुविधाओं में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने 230 करोड 66 लाख रूपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और 310 करोड 32 लाख रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय भवन, चरखी दादरी 7207.53 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), जिला स्तरीय स्टेडियम (समसपुर) 2079.88 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), खरीद केंद्र, गांव बौद खुर्द 243.57 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बाल भवन, चरखी दादरी 1253.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), 12 ज्योतिर्लिंग थीम पार्क एवं तालाब, राम बाग, पांडवान जल आपूर्ति योजना विस्तार 453.83 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बिरही कलां जल आपूर्ति योजना विस्तार 342.29 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) का उद्घाटन किया।

 

चरखी जल आपूर्ति योजना विस्तार 1467.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), भागवी जल आपूर्ति योजना विस्तार 758.25 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), इमलोटा जल आपूर्ति योजना विस्तार 1039.80 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूडीवाला किशनपुरा व नंदकरण एफएचटीसी (जल जीवन मिशन) 843.44 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), चम्पापुरी-1 जल कार्य 3920.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कपूरी-2 जल कार्य 1596.33 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), फोगाट स्वतंत्र नहर आधारित जल कार्य 614.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), रावलधी जल आपूर्ति योजना विस्तार 583.99 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) और बौंद कला में एसडीओ कार्यालय व रिहायसी मकान 662.35 लाख (सिंचाई विभाग) का उद्घाटन किया।

Advertisement

उन्होंने शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन चरखी दादरी 557.29 लाख रुपये (हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन), रोहतक रोड (चरखी दादरी से खरड़ी मोड़) चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 6688.98 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), कृषि भवन (कृषि कार्यालय)  2083.58 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), मेजबान चौक से भिवानी बाईपास सडक़ निर्माण 1447.02 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), फूलों वाला खेत ग्रीन बेल्ट विकास 91.75 लाख रुपये (नगर परिषद), सिंचाई भवन, चरखी दादरी 508.86 लाख रुपये (सिंचाई विभाग), समसपुर से भागवी सडक़ निर्माण 113.51 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बिरही कलां से दोहक़ा सडक़ निर्माण 255.84 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), पॉली-क्लिनिक, समसपुर 1111.83 लाख रुपये (पशुपालन विभाग) दादरी से सांवड पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण 4694.69 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) का उद्घाटन किया।

आईटीआई भवन, सातोर 1180.00 लाख रुपये (कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग), मोरवाला  जल आपूर्ति योजना सुदृकरण 499.46 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), घिकाड़ा जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 599.07 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कनेहटी जल आपूर्ति योजना उन्नयन 305.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कमोद समूह (कमोद व जयश्री) जल आपूर्ति विस्तार 768.51 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), झिंझर जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 707.93 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बास मुस्तिल रानीला  जल आपूर्ति योजना उन्नयन 555.96 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), लोहरवाड़ा जल आपूर्ति योजना उन्नयन 574.63 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), साहुवास जल आपूर्ति योजना विस्तार 259.01 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूंगर वाली खाड़ी सौंदर्यीकरण व पार्क विकास  626.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), सहकारी बैंक शाखा भवन, चरखी दादरी 290.00 लाख रुपये और बधवाना डिस्ट्रीब्युटरी की रिमॉडलिंग का कार्य 4385.05 लाख रूपये (सिंचाई विभाग) का शिलान्यास किया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh