Follow

कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम हादसे के बाद बीएमसी और ट्रैफिक पुलिस का फैसला, 21 नए हाईटेक कैमरे लगेंगे

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 22 सितंबर।मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार को हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने तेज रफ्तार और सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। बीएमसी और मुंबई ट्रैफिक पुलिस की आपात बैठक में कोस्टल रोड पर 21 नए हाईटेक कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में इस मार्ग पर केवल सात सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं, जो निगरानी के लिहाज से अपर्याप्त माने जा रहे हैं। मौजूदा कैमरे 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार ही दर्ज कर पाते हैं। इसके अलावा इनमें आधुनिक नंबर प्लेट पहचानने की सुविधा नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में दिक्कत आ रही थी।

 

नंबर प्लेट स्कैन कर तुरंत कटेगा ई-चालान

नई व्यवस्था के तहत कोस्टल रोड पर 21 नए हाई-रिजॉल्यूशन और आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद मार्ग पर निगरानी रखने वाले कैमरों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी। सभी कैमरों को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। तय गति सीमा से अधिक रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट कैमरे स्वतः स्कैन करेंगे और संबंधित चालक के खिलाफ ऑनलाइन ई-चालान जारी किया जा सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh