Follow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने गोस्वामी समाज के प्रतिनिधियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुबोध गिरी के नेतृत्व में चेयरमैन, पार्षदों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग का विकास कर रही है: मोहन लाल बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 25 मई।  भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सोमवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गोस्वामी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबोध गिरी के नेतृत्व में आए दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, चेयरमैन और पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि संगठन में सभी को सम्मानजनक भागीदारी दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों को मजबूत बनाने और गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और संगठन की कार्यप्रणाली से भी सभी नए साथियों को अवगत कराया।

वहीं गोस्वामी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबोध गिरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुबोध गिरी के नेतृत्व में ये लोग हुए भाजपा में शामिल 
भाजपा में शामिल होने वालों में चेयरमैन नगरपालिका पुंडरी बबली गोस्वामी, पार्षद सतीश हमवाना, रेनू सैनी, ज्योति सैनी, सीमा चौधरी, हिशम सिंह रंगा, रणधावा गोस्वामी समालखा, सूरजमल गोस्वामी चुलकाना धाम, सरपंच प्रेम गोस्वामी, बलवान गोस्वामी जिला प्रधान करनाल, कृष्ण गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, पार्षद प्रतिनिधि रवि कश्यप, राजकुमार सैनी, संदीप सैनी, योगेश गिरी गोस्वामी दातौली, सुनील गोस्वामी समालखा, सुरेंद्र गोस्वामी पानीपत, पवन गोस्वामी करनाल, संजय गोस्वामी हथवला, सुरेश गोस्वामी पानीपत, आलोक गोस्वामी कुरुक्षेत्र और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh