Follow

भूपेंद्र सिंह हुडडा ने की कांग्रेस विधायकों संग बैठक

3 तारीख को होगी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 मई। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस के चंडीगढ़ में मौजूद विधायकों से चर्चा की। उन्होंने विधायकों के साथ पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, महंगाई, बेरोजगारी, बाहरी लोगों को नौकरी, बढ़ते अपराध, सफाई कर्मियों का आंदोलन, कर्मचारियों में असंतोष, एक के बाद एक हो रहे घोटाले, किसानों में असंतोष, एमएसपी, खाद की कमी ,बिजली पानी की किल्लत समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायकों से मंथन के बाद फैसला लिया गया कि 3 तारीख को चंडीगढ़ में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी। इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच किस तरह जाना है और किस तरह भाजपा सरकार को घेरना है, इसके बारे में कांग्रेस विधायक दल एक सक्रिय और महत्वपूर्ण नीति बनाने जा रहा है। SIR को लेकर भी कल 27 मई को होगी हरियाणा कांग्रेस की बैठक ,नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जी लेंगे बैठक ,कांग्रेस के BLA और कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक और प्रदेश में होने वाली SIR को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आगे रणनीति तय की जाएगी

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh