शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का मान सरकार पर तीखा हमला
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 मार्च 2026 : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी एक “स्टेज कम स्टेट मैनेज्ड शो” है, जिसका मकसद डॉ. गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले से लोगों का ध्यान भटकाना है।
मजीठिया ने कहा कि जिस तरह पहले पठानमाजरा को “फरार” दिखाया गया और फिर अचानक सुबह सुबह “गिरफ्तार” पेश कर दिया गया, वह पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे एक “स्क्रिप्टेड ड्रामा” करार देते हुए कहा कि यह सब जनता का ध्यान रंधावा केस से हटाने के लिए रचा गया स्टेट का शो है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम एक “फिक्स्ड मैच” की तरह है, जिसके जरिए सच्चाई को दबाने और नैरेटिव को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस समय सरकार डॉ. रंधावा की मौत को लेकर सवालों के घेरे में है, उसी समय इस गिरफ्तारी का सामने लाना अपने आप में कई शंके पैदा करता है।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि जो पठानमाजरा कल तक खुद को फ़ुफ़ड़ बोल कर ताकतवर समझता था, आज उसे भगवंत मान अपने राजनीतिक नुकसान की भरपाई के लिए एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि “यह शासन नहीं, यह ध्यान भटकाने की साजिश है,” सरकार की ऐसी हरकतें जनता के शक को और गहरा करती हैं।
डॉ. गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस मामले की गंभीरता को समझती है और ऐसे राजनीतिक ड्रामों से गुमराह नहीं होगी। ओर वह हर स्तर पर इस केस की पैरवी करेंगे ओर जांच की मांग को ओर तेज करेंगे ओर लोगों के बीच लेकर जाएंगे।
मजीठिया ने अंत में कहा कि पंजाब की जनता हर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है सरकार जो ड्रामा कर रही है जिससे इस मामले से जुड़े सवाल लगातार बढ़ते जाएंगे और सरकार को पंजाब की जनता को जवाब देना पड़ेगा ओर गगनदीप रंधावा को आखिर इंसाफ देना पड़ेगा यह भगवंत मान ओर अरविंद केजरीवाल को जल्द समझ लेना चाहिए।