Follow

अमृतसर में रेस्क्यू के लिए सेना की हाईटेक गाड़ी ATOR पहुंची, जानें क्या है इसकी खासियत

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब सेना भी लोगों की मदद करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। रावी नदी के पानी के कारण लोगों के हालात काफी खराब हो चुके हैं। भारतीय सेना ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हाइटेक गाड़ी ATOR की सहायता ली है। यह गाड़ी अपने साथ 9 लोगों को साथ में ले जाने में सक्षम है और 1200 किलो वजन तक उठाने और 2350 किलो तक खींचने की क्षमता रखती है।  

घने जंगल, दलदल, बर्फ, रेगिस्तान, कीचड़, दलदली इलाके, झीलें, नदियाँ और बर्फ पर भी चलायमान

ATOR N1200 उन इलाकों में मदद के लिए तैनात किया जाता है, जहां लोग मुश्किल में फंसे होते हैं

बेहद बड़े, कम हवा दबाव वाले टायर लगे हैं, जिनमें फ्रंट से ही एक बटन दबाकर इन्फ्लेशन संभव है

9 लोग ले जाने में सक्षम और 1200 किलो वजन तक उठाने और 2350 किलो तक खींचने की क्षमता

यह -40 °C से लेकर +45 °C तक किसी भी मौसम में काम कर सकता है, रेस्क्यू के लिए इस्तेमाल

Advertisement

पंजाब डेस्‍क : पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब सेना भी लोगों की मदद करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। अजनाला में रावी नदी के पानी के कारण लोगों के हालात काफी खराब हो चुके हैं। इसके लिए भारतीय सेना ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हाइटेक गाड़ी ATOR की सहायता ली है।

जानें क्या है ATOR की खासियत

ATOR गाड़ी घने जंगल, दलदल, बर्फ, रेगिस्तान, कीचड़, दलदली इलाके, झीलें, नदियाँ और बर्फ पर भी चल सकता है। यह पानी से बर्फ तक चढ़ने में सक्षम एकमात्र पहिया गाड़ी मानी जाती है। ऐसे में ATOR N1200 को उन इलाकों में लोगों की मदद के लिए तैनात किया जाता है, जहां लोग मुश्किल में फंसे होते हैं।

कीचड़ से बर्फ में चलने पर सक्षम

इसमें बेहद बड़े, लो-प्रेशर (कम हवा दबाव वाले) टायर लगे हैं, जिनमें फ्रंट से ही एक बटन दबाकर इन्फ्लेशन संभव है, यह प्रणाली बिना कंप्रेसर के ऑपरेट होती है। इस तरह के टायर अलग-अलग सतहों पर आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। ये कीचड़, बर्फ, पानी पर पकड़ बनाए रख सकते हैं।

1200 किलो वजन उठाने की ताकत

यह गाड़ी अपने साथ 9 लोगों को साथ में ले जाने में सक्षम है और 1200 किलो वजन तक उठाने और 2350 किलो तक खींचने की क्षमता रखा है। वहीं यह -40 °C से लेकर +45 °C तक किसी भी मौसम में काम कर सकता है। यही कारण है कि इसे रेस्क्यू के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh