Follow

बाबरी मस्जिद पर अनिल विज का विधायक हुमायूं कबीर को करारा जवाब…

“बाबर भी मर चुका, बाबरी भी मर चुकी”
 
 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा : “इस्लाम पुर्न जन्म को नहीं मानता, जो अपने ही धर्म का ज्ञान नहीं रखते, वो इस्लाम के नियम बदल देंगे”
 
 
अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के नए बाबरी मस्जिद बनाने के बयान पर करारा जवाब दिया है।
 
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाबर भी मर चुका और बाबरी मस्जिद भी मर चुकी। विज ने कहा कि इस्लाम पुर्न जन्म को नहीं मानता, पुर्न जन्म को केवल हिन्दू धर्म मानता है लेकिन इस्लाम में पुर्न जन्म नहीं है, अगर ये ऐसा करेंगे तो ये इस्लाम के नियम को ही बदल देंगे, इस्लाम को ही बदल देंगे। विज ने तंज कसा कि ये वो लोग कह रहे है जिनको अपने ही धर्म का ज्ञान नहीं है।
Advertisement
Tap to Refresh