Follow

समितियों को तकनीकी सहायता व शोध सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए बनेगा विशेष केंद्र : कल्याण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने समिति सभापतियों की बैठक में दी जानकारी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 27 मई। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा की वित्तीय एवं विषय समितियों को और प्रभावी बनाने के लिए नई पहल की है। वे समितियों में शामिल सदस्यों को संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत करवाने तथा उन्हें शोध आधारित सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विशेष सेंटर की स्थापना करने जा रहे हैं। सोमवार देर शाम सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में आयोजित समितियों के सभापतियों के साथ आयोजित एक बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। बैठक में समितियों को अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुखी एवं जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से स्थापित विशेष केंद्र के माध्यम से समितियों की कार्यक्षमता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा समितियां अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगी। उन्होंने समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, शोध आधारित एवं आधुनिक बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि समितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा इनके कार्य को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

 

Advertisement

Advertisement
Tap to Refresh