Follow

सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : सहकारिता विभाग कैथल के दो अधिकारी 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ / अम्बाला, 26 फरवरी 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग, कैथल में तैनात आरोपी ऋषि कुमार, सहायक रजिस्ट्रार तथा जसबीर सिंह, निरीक्षक को 30,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, कैथल से की गई। 

इस संबंध में आरोपीगण के विरुद्ध अभियोग संख्या 04 दिनांक 26.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में मामला दर्ज कर विधि अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

शिकायतकर्ता मांगे राम पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी गांव पाडला, जिला कैथल द्वारा ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त आरोपियों ने उसके पोते को सहकारिता विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1,00,000/- रुपये की मांग की थी, जिनमें से 70,000/- रुपये पूर्व में ले लिए गए थे तथा शेष 30,000/- रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि उपरांत सतर्कता ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की, जिसमें आरोपियों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से रिश्वत लेते हुए काबू किया गया।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh