Follow

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया संगीतमय फव्वारे व नवीनीकरण पार्क का उद्घाटन

करनाल के मीरा सद्भावना चौक को मिला नया आकर्षक स्वरूप

करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से हुआ चौक का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 21 नवंबर। करनाल शहर के सौंदर्यीकरण, नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध करवाने तथा शहरी सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नगर निगम करनाल द्वारा वार्ड नंबर 7 स्थित मीरा सद्भावना चौक का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण करवाया गया है।

शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने चौक पर स्थापित संगीतमय फव्वारे का उद्घाटन कर नवनिर्मित चौक एवं पार्क को शहरवासियों को समर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहरों का विकास केवल सडक़, सीवर और अन्य आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शहर में ऐसे सुंदर एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल भी विकसित किए जाने चाहिए, जहां नागरिक अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और उन्हें स्वच्छ, शांतिपूर्ण तथा सकारात्मक वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि मीरा सद्भावना चौक का विकसित स्वरूप शहर की सुंदरता में वृद्धि करेगा और क्षेत्र के नागरिकों को एक बेहतर स्थान उपलब्ध करवाएगा।

उन्होंने नगर निगम द्वारा चौक के नवीनीकरण, पार्क के विकास तथा संगीतमय फव्वारे की स्थापना के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य शहर की पहचान को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहर में विकास कार्यों को गुणवत्ता, उपयोगिता और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पार्क का भ्रमण किया तथा संगीतमय फव्वारे का अवलोकन किया। इस दौरान पार्क में मौजूद नागरिकों ने भी संगीतमय फव्वारे की प्रस्तुति का आनंद लिया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh