राखीगढ़ी में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की जरूरत।
राहुल गुप्ता
राखीगढ़ी, 5 नवंबर। हरियाणा के नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने राखीगढ़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कमेटी को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
खेलों से मजबूत होती है अनुशासन की भावना
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। खेलों से युवाओं में मेहनत, अनुशासन और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है।
विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन कमेटी को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।


