Follow

मंत्री विपुल गोयल ने सफाई मित्रों को बांटा 9 करोड 23 लाख का बकाया एरियर

पंचकूला, 26 नवंबर। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज सफाई मित्रों को तोहफा देते हुए 2017 से 2023 तक 9 करोड 23 लाख की बकाया राशि वितरित की। श्री विपुल गोयल ने यह राशि नगर निगम पंचकूला द्वारा सेक्टर-14 में आयोजित सफाई मित्र सम्मान व संविधान दिवस समारोह के अवसर पर वितरित की । इस अवसर पर उन्होंने छात्रवृति योजना के तहत बच्चों को वजीफा राशि देकर सम्मानित किया।  
Listen to this article
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने विपुल गोयल का सफाई मित्रों को तोहफा
 
 
मंत्री गोयल ने सभी को संविधान दिवस की दिलवाई शपथ
 
 
पंचकूला को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का अहम योगदान
 
 
 
पंचकूला, 26 नवंबर। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज सफाई मित्रों को तोहफा देते हुए 2017 से 2023 तक 9 करोड 23 लाख की बकाया राशि वितरित की। श्री विपुल गोयल ने यह राशि नगर निगम पंचकूला द्वारा सेक्टर-14 में आयोजित सफाई मित्र सम्मान व संविधान दिवस समारोह के अवसर पर वितरित की । इस अवसर पर उन्होंने छात्रवृति योजना के तहत बच्चों को वजीफा राशि देकर सम्मानित किया।  
 
 
इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता , शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवी नगर और नगर निगम आयुक्त आरके सिंह भी उपस्थित थे।
 
 
श्री विपुल गोयल ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी और सफाई मित्रों को उनके एरियर के लिए भी मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक कलम से 2017 से 2023 तक सफाई मित्रों का बकाया एरियर देते हुए संदेश दिया कि सफाई मित्रों की बाकी अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। 
 
 
श्री विपुल गोयल ने कहा कि पंचकूला जिला सफाई मित्रों के दिन रात कार्य करने से ही स्वच्छ व सुंदर बना है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीसरी बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और दुनिया का सिरमौर बना हुआ है।
 
 
स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी जनों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा सम्मान है। इसका हमें आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को सफाई मित्रों का सम्मान करना चाहिए और उनके द्वारा दिन रात कार्य कर जिले को स्वच्छ रखने में उनके योगदान की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का कत्र्तव्य है पंचकूला को साफ सुथरा बनाए रखने में सफाई मित्रों के साथ साथ योगदान करें और गंदगी व चीजों के रैपर को डस्टबिन में डाले।
 
 
कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि वे मंच से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का धन्यवाद करती है कि उन्होंने सफाई मित्रों के बकाया राशि देने का कार्य किया है और उनकी अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा करने के बारे में कहा है। 
 
उन्होंने कहा कि सफाई मित्र गर्मी, सर्दी व बारिश में अपने कार्य को मेहनत और लग्न से करते है। स्वच्छता में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने जिलावासियों से भी अपील की कि कूडा करकट उचित स्थान पर ही डाले ताकि जिले को साफ सुथरा व संुदर बनाया जा सके।
 
 
पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि वे हरियाणा के मुख्यमंत्री व स्थानीय शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल का सफाई मित्रों का बकाया एरियर दिलवाने के लिए धन्यवाद करते है। श्री गोयल ने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ बनाने में सफाई मित्रों ने अहम योगदान दिया है।
 
 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में ट्रीपल इंजन की सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री और शहरी स्थानीय मंत्री का सफाई मित्रों के एरियर के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र पंचकूला को स्वच्छ व सुंदर रखने में नगर निगम व प्रशासन का पूरी लग्न व मेहनत से सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि सरकार भी सफाई मित्रों के बाकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य करेगी।
 
 
इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबा, निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान , पार्षद हरेंद मलिक, सोनिया सूद, सुदेश बिरला, सतबीर चैधरी, राकेश वाल्मिकी, रितु सिंगला, तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh