Follow

‘तुम मेरे हो’ में प्यार, एक्शन और एडवेंचर का तड़का

सुची शुक्ला

मुंबई, 18 सितंबर।गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में साथ नजर आएंगे। आशीष पांडा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईशा मालवीय का बॉलीवुड डेब्यू भी है। प्यार, इमोशन, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म के पहले पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें दोनों कलाकारों के किरदारों के बीच की गहरी भावनाओं और रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।

 

फिल्म की कहानी एक ऐसी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार के साथ कई मुश्किल हालात और चुनौतियां भी सामने आती हैं। ‘तुम मेरे हो’ को महज रोमांटिक कहानी के बजाय एक इंटेंस लव स्टोरी के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें एक्शन और एडवेंचर का रोमांच भी देखने को मिलेगा। निर्देशक आशीष पांडा के मुताबिक, फिल्म के जरिए प्यार की गहराई और उससे जुड़ी भावनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि गुरमीत ने अपने किरदार के लिए जरूरी इंटेंसिटी को बखूबी निभाया है।

 

Advertisement

ईशा मालवीय के अभिनय को लेकर निर्देशक ने कहा कि उन्होंने किरदार में नर्मी के साथ भावनात्मक गहराई और मजबूती भी दिखाई है। फिल्म का निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। आरती एस और डेबिना बनर्जी इसकी निर्माता हैं। कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है। संगीत सारेगामा का है, जबकि पीवीआर पिक्चर्स फिल्म को वितरित करेगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh