Follow

दुपहिया 2 की रिलीज डेट का ऐलान

सुची शुक्ला

मुंबई, 18 सितंबर।शिवानी रघुवंशी और स्पर्श श्रीवास्तव की चर्चित वेब सीरीज ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। सोनम नायर के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का पहला सीजन पिछले साल दर्शकों के बीच आया था। इसे आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग मिली थी। अब निर्माताओं ने दूसरे सीजन का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी शेयर की है।

 

‘दुपहिया 2’ का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘सुनो सुनो सुनो… धड़कपुर अब अपराध मुक्त नहीं हो रहा।’ सीरीज की कहानी काल्पनिक गांव धड़कपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी अपराधमुक्त गांव के तौर पर जाना जाता था। नए सीजन में गांव के लोगों के सामने पहले से अलग और नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी।

 

Advertisement

इस सीरीज को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा और बनाया है। इसका निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले किया गया है। दूसरे सीजन में शिवानी रघुवंशी और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ दिनेश लाल यादव (निरहुआ), गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा भी अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh