Follow

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन ने दिवंगतों के प्रति जताया शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ 31 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दूसरे  दिन विधान सभा में विधायक हरिंद्र सिंह की माता और डॉ. कृष्ण कुमार की सास गिर्राजो देवी के 31 अगस्त, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और  दिवंगत के परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ के गांव मोहनपुर के शहीद नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह के 27 अगस्त, 2026 को हुए निधन तथा भिवानी जिला के गांव नांगल के सिपाही सोनू कुमार  के 28 अगस्त, 2026 को हुई शहादत पर भी शत-शत नमन करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति  हार्दिक संवेदना प्रकट की।

सदन में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह कल्याण, विपक्ष के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आदित्य देवीलाल ने भी दिवंगतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। सदन में दिवंगत आत्माओं के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त की गई।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh