Follow

हरियाणा लोक भवन में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत के बीच एट होम संपन्न

हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लेडी गवर्नर मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित अन्य विधायक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा लोक भवन में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत प्रस्तुत किए गए। ‘एट होम’ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा विभाग) जी. अनुपमा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) विजेंद्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव (सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग) के एम पांडुरंग, महानिदेशक (सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग) डॉ. आदित्य दहिया, गृह सचिव यूटी चंडीगढ़ मनदीप सिंह बराड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh