न्यूज़म ब्यूरो
गुरुग्राम, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र) पवन जिंदल के बड़े भाई स्व. मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया। मदन जिंदल का बीती 28 जुलाई को निधन हो गया था।
नायब सिंह सैनी आज सेक्टर 15 पार्ट टू स्थित जिंदल परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मदन जिंदल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों को ढांडस बंधाया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।