Follow

भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक परंपरा के आधार स्तंभ हैं संत महापुरुष : नायब सिंह सैनी

जालंधर में बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

प्रतिमा का अनावरण कर की पूजा-आराधना

न्यूज़म ब्यूरो

जालंधर, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जालंधर स्थित बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। उन्होंने बाबा मोहन दास जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरुष भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने अपने जीवन को मानव सेवा, परोपकार, प्रेम, भाईचारे और लोककल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श समाज को सदैव सही दिशा दिखाते हैं और सभी को सेवा तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मोहन दास जी का जीवन त्याग, तपस्या और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा मोहन दास जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा उनके आदर्श समाज में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का संदेश निरंतर फैलाते रहेंगे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh