Follow

सर्राफा के 10 वर्षीय बेटे के अपहरण की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस

तलाश में 5 टीमें, शहरभर में नाकाबंदी

न्यूज़म ब्यूरो 

गोरखपुर। जिले के उरुवा बाजार क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। बच्चे की साइकिल सड़क किनारे लावारिस और पास के खाली खेत में उसकी एक चप्पल मिलने के बाद अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर दी है और बच्चे की तलाश में पांच टीमें लगा दी हैं।

जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सर्राफा कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा का पौत्र वैभव वर्मा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से घर लौटा था। बैग रखने और यूनिफॉर्म बदलने के बाद वह साइकिल लेकर घर से निकला। दादी ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर में लौटने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आया।

कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर उसकी साइकिल लावारिस मिली। आसपास तलाश करने पर एक खेत में उसकी एक चप्पल भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार शर्मा समेत कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में वैभव दोपहर 2:07 बजे दूसरी गली से साइकिल ले जाते दिखाई दिया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए बच्चे की तलाश में जुटी है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh