Follow

इम्तियाज अली की बेटी Ida ने की सगाई : Boyfriend कृष को Norway में समंदर किनारे कहा, ‘YES’ !

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई,13 जुलाई 2026 : ‘जब वी मेट’ और ‘रॉकस्टार’ जैसी शानदार फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। उनकी 26 वर्षीय बेटी Ida Ali ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड Krish Agrawal के साथ सगाई (Engagement) कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर अपने इस ड्रीमी और रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

Norway के खूबसूरत बीच पर हुआ ‘Dreamy Proposal’

कृष अग्रवाल ने इदा को भारत से दूर Norway के एक बेहद खूबसूरत और शांत समंदर किनारे (Ytresand Beach) शादी के लिए प्रपोज किया। इदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बैकग्राउंड में खूबसूरत पहाड़ और समंदर नजर आ रहे हैं। इस नेचर के साये में कृष ने घुटनों (down on one knee) पर बैठकर इदा को एक कीमती डायमंड रिंग (Diamond Ring) पहनाई। इदा ने पोस्ट के कैप्शन में तारीख और वक्त लिखते हुए लिखा— “01/07/26 11pm Ytresand”

वीडियो में फ्लॉन्ट की अपनी ‘Engagement Ring’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में इदा कैमरे के सामने अपनी चमचमाती हुई डायमंड रिंग फ्लॉन्ट (flaunt) करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के अचानक मिलने वाले सरप्राइज से इदा इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने खुशी के मारे अपना चेहरा हाथों से ढक लिया। इसके तुरंत बाद कृष भी फ्रेम में आते हैं और दोनों इस खूबसूरत नजारे के सामने एक प्यारी सी सेल्फी क्लिक करते हैं।

Advertisement

Bollywood Celebs और Star Kids ने दी बधाइयां

इदा की सगाई की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों और उनके दोस्तों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस Sharvari Wagh, Vedang Raina, Khushi Kapoor और अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap ने इस नए जोड़े को कमेंट्स में ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh