Follow

भाजपा की पानीपत में कार्यशाला, बीएलए-1 को समझाएं कार्य, वंदे मातरम, आत्मनिर्भर भारत, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों की समीक्षा

चंडीगढ़,  8 नवंबर। भाजपा की पानीपत में शनिवार को भाजपा कार्यालय श्याम कमल में बीएलए-1 की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता सहित तमाम नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं की उपस्थिति में बीएलए-1 को प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यों के बारे में समझाया गया। वंदे मातरम, आत्मनिर्भर भारत, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यशाला में डा. अर्चना गुप्ता ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी सभी विधानसभाओं के बीएलए-1 मौजूद रहे।

भाजपा की पानीपत में कार्यशाला, बीएलए-1 को समझाएं कार्य, वंदे मातरम, आत्मनिर्भर भारत, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों की समीक्षा

भाजपा का कार्यकर्ता जिस काम की जिम्मेदारी लेता है उसे निष्ठा से शत प्रतिशत पूरा करता है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा को विकसित राज्य बनाने में जुटी है नायब सैनी सरकार : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली की अध्यक्षता में पानीपत में हुई बीएलए-1 की कार्यशाला में मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया रहे मौजूद

चंडीगढ़,  8 नवंबर। भाजपा की पानीपत में शनिवार को भाजपा कार्यालय श्याम कमल में बीएलए-1 की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता सहित तमाम नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं की उपस्थिति में बीएलए-1 को प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यों के बारे में समझाया गया। वंदे मातरम, आत्मनिर्भर भारत, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यशाला में डा. अर्चना गुप्ता ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी सभी विधानसभाओं के बीएलए-1 मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने चल रहे कार्यक्रमों में मोर्चों की भूमिका पर भी चर्चा की। आत्मनिर्भर भारत व रन फॉर यूनिटी तथा वंदे मातरम कार्यक्रमों के तहत होने वाले सेमिनारों के बारे में पदाधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आईटी, सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को रूपरेखा समझाई। वंदे मातरम कार्यक्रम के राज्य संयोजक मदन लाल गोयल ने कार्यशाला में प्रदेश में हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली सहित सभी नेताओं ने सभी कार्यक्रमों को अच्छे से करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जमकर तारीफ की।  उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जिस काम की जिम्मेदारी लेता है उसे निष्ठा से शत प्रतिशत पूरा करता है। श्री बड़ौली ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा स्तर पर आत्मनिर्भर भारत, वंदे मातरम, रन फॉर यूनिटी को लेकर सेमिनार, पद यात्राएं और कार्यक्रम हो रहे हैं उनमें कार्यकर्ता पूरी भागीदारी निभाएं तथा लोगों को स्वदेशी अभियान के बारे में जागरूक करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बडोली ने कहा कि भाजपा सबसे अनुशासित संगठन है और यही कारण है कि हरियाणा में जितने भी कार्यक्रम किए जाते हैं उनमें यह हरियाणा प्रथम स्थान पर आता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन रात प्रदेश के लोगों की सेवा के कार्यों में जुटे हैं। अंत्योदय को ध्यान में रखते हुए नायब सरकार योजनाएं बनाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग चाहें किसान हो, युवा हो, महिलाएं हों या फिर गरीब व्यक्ति हो सभी नायब सैनी की सरकार के कार्यों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य भी करें।
श्री बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एक ऐसा अभियान है जो भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करें और स्वदेशी संकल्प पत्र भी भरवाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जो आत्मनिर्भर भारत से ही साकार होगा।  
बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी ने भी नायब सैनी सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित राज्य बनने के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को पसंद करते हैं। कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।  

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh