Follow

बेटी के लिए वर खोजने निकला पिता, दुल्हन लेकर लौटा

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

 

सोनभद्र। बेटी की शादी के लिए लड़का देखने के नाम पर घर से निकला एक व्यक्ति जब वापस लौटा तो उसके साथ दुल्हन को देखकर स्वजन हैरान रह गए। बेटी के लिए वर की तलाश में निकले व्यक्ति ने खुद ही तीसरी शादी कर ली। इससे परिवार में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Advertisement

 

पीड़िता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और बाद में दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंची और अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए।

महिला ने रोते हुए बताया कि उसके पति ने अब तीसरी शादी कर ली है और इसके बाद से वह उनके साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।

 

महिला ने बताया कि उनके पांच बड़े बच्चे हैं। पति बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे, लेकिन खुद ही कहीं शादी कर बैठे। अब वह समझ नहीं पा रही हैं कि आगे क्या करें। शिकायत के दौरान पति भी महिला थाना में मौजूद था। उसने पत्नी पर आए दिन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और यहां तक कह दिया कि पत्नी के इसी व्यवहार के कारण उसने तीसरी शादी की है।

 

परिवार परामर्श कार्यक्रम में यह मामला काफी पेचीदा रहा। स्थिति को समझने और दोनों पक्षों को सुनने में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, परामर्शदाता संगीता श्रीवास्तव और एसआई श्रीराम यादव को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, मामले में आपसी सुलह और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh