Follow

पश्चिम बंगाल में खिला कमल, अब बारी पंचकूला की : अजय मित्तल

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 4 मई। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली बम्पर और ऐतिहासिक जीत पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की तुष्टिकरण और अराजक राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प. बंगाल की जीत महज एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि प. बंगाल की जन आकांक्षाओं की जीत है।

अजय मित्तल ने कहा, प. बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए भाजपा के पक्ष में बढ़ चढ़ कर मतदान किया। अजय मित्तल ने प. बंगाल के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को बधाई देते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों और विश्वास से पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत मिली और कमल खिला है, अब बारी पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की है। उन्होंने कहा कि आगामी 10 मई को पंचकूला की जनता भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर विजय रथ को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh