Follow

27 अप्रैल को हिसार में महापंचायत, छात्र हित में सब एकजुट हो : दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

हिसार घटनाक्रम के खिलाफ कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी जेजेपीपुलिस की ज़्यादती हद से पार – दुष्यंत चौटाला

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़20 अपैल। हिसार में जननायक जनता पार्टी और इनसो के नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी करने के मामले को लेकर जेजेपी ने कानूनी लड़ाई के साथ-साथ एक बड़ी महापंचायत करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पंचकुला में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक अहम बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली के सामाजिक विरोध में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि सभी राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित में महापंचायत में शामिल होकर लड़ाई लड़े। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में छात्रों के साथ हुए अन्याय और पुलिस प्रशासन के खराब रवैये के खिलाफ जेजेपी हाईकोर्टमानवाधिकार आयोगअनुसूचित जाति आयोग तक मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगी। जेजेपी ने बैठक के दौरान विद्यार्थियों के हितों और खराब कानून व्यवस्था के विषय पर दो अहम प्रस्ताव भी पारित किए।

Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 17 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी और हिसार में हुए घटनाक्रम पर जेजेपी ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना वारंट और बिना नोटिस के रातों-रात जेजेपी-इनसो नेताओं पर गलत तरीके से कार्रवाई की थी और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बदसलूकी और वीडियो रिकॉर्डर की चोरी की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार के घटनाक्रम पर सरकार की भूमिका साबित करती है कि हिसार एसपी और उनकी सीआईए टीम केवल शतरंज के वो प्यादे हैजिनकी भूमिका कहीं और से रची गई। उन्होंने कहा कि जिस डीएसपी को इस घटनाक्रम की जांच की जिम्मेदारी दी गई हैवे खुद और सीआईए का स्टाफ जेजेपी नेता की गिरफ्तारी के दौरान मौके पर मौजूद थे। दुष्यंत ने कहा कि हिसार पुलिस के बयान भी बदल रहे हैवे कभी ऑन ड्यूटी और कभी ऑफ ड्यूटी की बेतुकी बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अनेक अधिकारियों के नाम सामने आएंगे। वहीं 14 दिन बाद कुरुक्षेत्र में भी कुर्सी तोड़ने की एक एफआईआर हुई है और जेजेपी इसके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी छात्रों के हित में लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षण संस्थानों को भाजपा तथा उससे जुड़ी विचारधारा के संगठनों आरएसएस आदि का अड्डा बनाया जा रहा है और बाकी अन्य संगठन के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जा रही है। दुष्यंत ने कहा कि आज शिक्षण संस्थानों के हालात बेहद चिंताजनक हैकहीं बहनें सुसाइड कर रही हैअनेक शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है और सरकार चुनिंदा लोगों का बचाव कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छात्रों के साथ हो रही प्रताड़ना और पुलिस प्रशासन के गिरते स्तर के खिलाफ आज हमें एकजुट होने की जरूरत है और 27 अप्रैल को हिसार महापंचायत में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।  

पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदेश के डीजीपी से निरंतर संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैलेकिन अनेक बार फोन करने और  व्हाट्सएप पर संदेश भेजने पर डीजीपी ने उनको ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि एक नागरिक का प्रशासन से बातचीत करने का अधिकार होता हैलेकिन डीजीपी का रवैया ये दर्शाता है कि ब्यूरोक्रेसी सीएम के कंट्रोल से बाहर है या फिर प्रदेश को ऐसे डीजीपी मिल गए है कि जब प्रदेश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वे मैदान छोड़कर भाग जाते है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में जेजेपी अलग-अलग याचिकाएं तैयार कर रही है और न्याय की मांग को लेकर ह्यूमन राइट्सहाईकोर्टएससी एसटी आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि जेजेपी नेता बिजेंद्र धानक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग बच्ची के पैर पर पैर रखकर सीसीटीवी कैमरा उतारा और आते वक्त उनके खिलाफ पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कियाजेजेपी इसकी शिकायत एससी एसटी आयोग को करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी मांग है कि छात्रों को न्याय मिले और दोषी पुलिस वालों को सजा मिले। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मायुवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटालावरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानीपूर्व विधायक राजदीप फोगाटसभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता आदि मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh