Follow

बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत : पं. मोहन लाल कौशिक

oppo_0
Listen to this article

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भागीदारी के साथ प्रतिनिधित्व को भी मिलेगा बढ़ावा – पं. मोहन लाल कौशिक

संविधान बस यात्रा में ट्राइसिटी के सैकड़ो युवा दिल्ली के लिए होंगे रवाना – कृष्ण बेदी

जयंती समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंचकूला आगमन पंचकूला वासियों के गौरव की बात – अजय मित्तल

Advertisement

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंचकूला के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह उपस्थित रहेंगे। जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा मुख्यालय पंचकमल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और मानवाधिकार की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया। इस मौके कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्षा बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंदर शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिंदर गर्ग, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, कालका परिषद् चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमर नाथ सौदा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह सूदन, जय कौशिक सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पं. मोहन लाल कौशिक ने कहा, बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पं. मोहन लाल कौशिक ने बताया, बाबा साहेब की जयंती को भव्य और विराट बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है। उन्होंने कहा, जयंती समारोह में प्रदेश भर से हज़ारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक हिस्सा लेंगे। इस मौके पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ज़िक्र करते हुए पं. मोहन लाल कौशिक ने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही महिलाओ के प्रतिनिधित्व को भी बढ़ाना है। उन्हने कहा कि इस अधिनियम के लागु होने से शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, निर्णय प्रक्रिया में महिलाओ की भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वछता जैसे तमाम विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते है। महिला प्रतिनिधित्व से नीतिया अधिक जन केंद्रित और प्रभावी बनती है। उन्होंने कहा, अधिनियम के लागू होने से संसद और विधानसभाओ में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे विकास की गति में भी तेज़ी आएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम  को लेकर महिलाओ में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा, विभिन्न महिला सामजिक संगठनों, आंगनवाड़ी वर्कर, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओ द्वारा अधिनियम के पक्ष में तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिनमे पदयात्रा, स्कूटी रैली, नुक्कड़ सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रदर्शनी शामिल है।

इस मौके पर सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया, चंडीगढ़ के उनके सरकारी आवास से संविधान बस यात्रा रवाना की जाएगी जिसमे ट्राइसिटी के सैकड़ो युवा दिल्ली स्थित पंचतीर्थ में से एक बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे एवं बाबा साहेब के म्यूजियम का दर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल कौशिक हरी झंडी दिखाकर संविधान बस यात्रा को रवाना करेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि पंचकूला जिला संगठन बाबा साहेब की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में लगे हुए है। अजय मित्तल ने कहा, बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंचकूला आगमन पंचकूला वासियों के लिए हर्ष का विषय है।

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh