Follow

…जब जींद के गांव ईंटल में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Listen to this article

चंडीगढ़, 26 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राखीगढ़ी जाते समय अचानक जींद जिले के गांव ईंटल कलां में रुके और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री का अचानक गांव में रुकना ग्रामीणों के लिए सुखद आश्चर्य का अनुभव बना। गांव में मुख्यमंत्री ने मौजूद ग्रामीणों से खेती बाड़ी सहित स्थानीय मुद्दों पर को लेकर चर्चा की और बुजुर्गों का हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हुक्का गुड़गुड़ाते ग्रामीणों के बीच कुछ समय बिताया। उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और आपसी भाईचारे की भावना की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की यही आत्मा हरियाणा की असली ताकत है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं का संक्षेप में उल्लेख किया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक उत्तरदायी और जवाबदेह शासन में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के समय पर समाधान के लिए नागरिकों से सीधा संवाद जरूरी है।

Advertisement

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh