Follow

हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम साल में एक किसान मेला अवश्य लगवाएं : मनोहर लाल

केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 मार्च। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोहर लाल ने करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री ने बैठक में 11 विभागों की 23 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक में आय- व्यय के डाटा प्रस्तुत करने के बजाए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहतरीन प्लान से कार्य करे। अगर कोई समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए सुझाव दें।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीडीए को निर्देश दिए कि वे मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर शत प्रतिशत फसलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इसमें मिश्रित फसलों के अलावा खाली कृषि भूमि का भी ब्योरा भी किसानों से दर्ज करवाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम साल में एक-एक किसान मेला अवश्य लगाया जाए और किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकी तथा नए-नए बीजों के बारे में जानकारी दें तथा आयोजित किसान मेलों की फिडबेक ली जाए और अच्छे सुझावों को अपना कर किसानों को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाए।

मंत्री ने कहा कि जिला में ज्यादा से ज्यादा वीटा बूथ स्थापित करवाये जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिले और लोगों के घर के नजदीक ही वीटा उत्पाद मिले, ऐसी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम,  द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उक्त ग्राम पंचायतों  के सरपंचों को प्रशंसा प्रत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, महापौर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पेट्रोल और गैस के लेकर देश में परिस्थितियां हैं ठीक : मनोहर लाल

मंत्री मनोहर लाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और पेट्रोल व गैस को लेकर लम्बी लाईन के जवाब में मीडिया से कहा कि अभी देश में परिस्थितियां सब ठीक है और किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। कुछ देश युद्ध में फंसे हुए हैं अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो भारत सरकार की पूरी तैयारी है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh