Follow

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश दे गए स्वदेशी सह-संगठक सतीश

Listen to this article

पंचकूला, 22 दिसम्बर। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंचकूला के सैक्टर 5 परेड ग्राऊंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव में स्वदेशी मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश उपस्थित हजारों लोगों को स्वदेशी महोत्सव में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश दे गए। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वदेशी महोत्सवों का आयोजन पूरे देश में आयोजित हो रहा है। हरियाणा के प्रत्येक जिला में स्वदेशी महोत्सव आयोजित करने की परियोजना लागू हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम आएंगे। स्वदेशी अभियान देश भर में स्वरोजगार को जन्म दे रहा है। अब स्वदेशी के माध्यम से युवा नये उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत मजबूत हो रहा है। लाल किले की प्राचीर से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया था कि स्वदेशी अपनाओ, घर-घर स्वदेशी पहुंचाओ, इस आह्वान का असर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है।  

Advertisement

सतीश ने विरासत दि हेरिटेज विलेज मीडिया चौपाल एवं मुख्य मंच से युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी को अपनाये और स्वरोजगार को बढ़ावा दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के युवा को नौकरी लेने वाला नहीं अपितु नौकरी देने वाला बनना चाहिए। पूरे विश्व में जहां मंदी का दौर है वहीं पर भारत का ग्रोथ रेट लगभग सात प्रतिशत से अधिक बना हुआ है।

मीडिया चौपाल में डॉ. पूनिया से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 1990 के दशक से शुरू हुई स्वदेशी की पहल आज पूरे भारत में मिशन बन चुकी है। हजारों लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करने में स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्वदेशी मिशन और अधिक प्रचारित एवं प्रसारित होकर देश की अर्थव्यवस्था को सदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा एवं वोकल फोर लोकल की अवधारणा से देश में रोजगार के नये अवसर पनपेंगे। इस मौके पर मीडिया चौपाल के प्रभारी डॉ पूनिया ने स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश को मीडिया चौपाल में स्वदेशी का प्रतीक सांझी का चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh