न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 23 मार्च : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन आज पंचकूला के एतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का माता मनसा देवी मंदिर पहुँचने पर प्रशासन और श्राइन बोर्ड की और से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार, डिप्टी एसएमओ डॉ विकास गुप्ता एवं अनेक अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

