Follow

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक : औम प्रकाश धनखड़

सर्वजातीय 36 जाखड़ खाप के चबूतरे पर आयोजित कुश्ती दंगल में पहुंचे औम प्रकाश धनखड़

कुश्ती दंगल में पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के मिलवाए हाथ 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 12 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ लड़ायन में सर्वजातीय 36 जाखड़ खाप के चबूतरे पर आयोजित भव्य कुश्ती दंगल में पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि परंपरा अनुसार पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए। उन्होंने पहलवानों को खेल भावना के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचने में क्षेत्र की सरदारी ने मुख्य अतिथि औम प्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने बुद्धों माता मंदिर कमेटी को 51 हजार रूपए का अनुदान  दिया।

Advertisement

धनखड़ ने कहा कि मेले और कुश्ती दंगल हमारी पुरानी परंपरा है। ऐसे सामूहिक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भाईचारे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी युवा पीढ़ी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने अच्छा अवसर मिलता है। आज यहां अच्छे पहलवान आएं हैं। मैं कामना करता हूं कि ये सभी पहलवान आगे बढ़ें। इनका भविष्य उज्ज्वल हो। कुश्ती के क्षेत्र में नाम रोशन करें।

धनखड़ ने आगे कहा कि दंगल हमारी हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और वीरता का प्रतीक है, जो युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। ऐसी परंपराएँ हमारी संस्कृति और समाज की ताकत हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र की सरदारी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार,  सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, सतबीर सिंह, विनोद बाढसा, संदीप हसनपुर, सरपंच प्रतिनिधि बीर रसिंह, एक्स सरपंच राजरूप जाखड़, राकेश जाखड़ सहित क्षेत्र के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh