Follow

भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने लखनऊ में “बीजेपी प्रदेश परिषद” बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ में हुई यूपी भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर बड़ी बैठक

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने नवनिर्वाचित “बीजेपी प्रदेश परिषद” की लखनऊ में 14 दिसंबर को आहूत होने वाली बैठक के आयोजन/तैयारियों की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश भाजपाध्यक्ष के चयन को लेकर बीते शुक्रवार शाम को पार्टी संगठन की ये अहम बैठक रही। बैठक शाम 4 बजे आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे।

बैठक में यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस बैठक को प्रदेश संगठन में संभावित फेरबदल और आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जाता है कि बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के लिए रवाना हुए।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh