Follow

CM सुक्खू ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 31 जुलाई, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए पवेलियनों में जाकर विभिन्न स्टॉलों पर तैनात प्रतिनिधियों के साथ उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नीति-निर्माताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों, उद्योगपतियों, उद्यमियों तथा निवेशकों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं। यह आयोजन भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सार्थक सहयोग को बढ़ावा देते हैं तथा एक सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तथा सांसद अनुराग शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh