Follow

पंजाब, पंजाबियों ,खालसा पंथ और शिरोमणी अकाली दल की प्रतिष्ठा से कभी समझौता नही किया जाएगा : सरदार सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

इस अवसर पर दिवंगत नेता की प्रतिमा के साथ-साथ पार्टी के 70फुट उंचे झंडे का भी किया अनावरण 

बादल/ 8दिसंबर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पांच बार मुख्यमंत्री रहे स.परकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी और पंजाब की आवाज बताया। उन्हेाने कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलेंगें और पंजाब, पंजाबियों , खालसा पंथ और अकाली दल के सम्मान से कभी भी समझौता नही करेंगें।

 

Advertisement

दिवंगत नेता की 98वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अखंड पाठ के समापन के बाद अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ बादल साहिब एक सच्चे ‘‘ विकासपुरूष ’’ थे, जिन्होने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अधिक काम किया। उन्होने कहा कि सभी अपने आसपास देखें, आपकों केवल उनके प्रोजेक्ट ही दिखाई देंगें। वे अकेले ही नवीन योजनाओं के माध्यम से किसानों और गरीबों की आजीविका में सुधार लाने के लिए जिम्मेदार रहे। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग बादल साहिब को अपना मानते थे।’’

 

यह कहते हुए कि अकाली दल बादल साहिब की शानदार विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है, सरदार बादल ने कहा कि वह इसके लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होने पंजाबियायें से इस प्रयास में उनका साथ देने की अपील करते हुए कहा,‘‘ अब हम और प्रयोग नही कर सकते क्योंकि हमें पंजाब को बचाना है। केवल अकाली दल ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य को उसकी मौजूदा बदहाली से बाहर निकालकर विकास और समृद्धि के रास्ते पर लाने की इच्छाशक्ति रखता है।’’

 

सरदार बादल ने गांव में दिवंगत नेता की 12.5 फुट उंची प्रतिमा का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर ‘‘सरदार परकाश सिंह बादल अमर रहें’’ के नारे आसमान में गूंजें। इस प्रतिमा को गुरप्रीत सिंह धुरी ने गढ़ा है। प्रतिमा के साथ पार्टी का 70 फुट उंचा विशाल झंडा भी स्थापित किया गया। उन्होने बताया कि गांव में दिवंगत नेता के जीवन, उपलब्यिों और दर्शन को दर्शाने वाला एक संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा और इस परियोजना के लिए उसी वास्तुकार को नियुक्त किया जाएगा, जिसने विरासत-ए-खालसा की परिकल्पना की थी।

 

इस कार्यक्रम में कई नेताओं ने सरदार परकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने कहा कि बादल साहिब ने गरीबों और दलितों की भलाई के लिए बहुत ज्यादा काम किए और उनकी जयंती को ‘‘सदभावना दिवस’’ के रूप में मनाने की अपील की।’’

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल और सुरजीत कुमार ज्यानी ने बताया कि कैसे दिवंगत नेता ने सभी प्रधानमंत्रियों सहित सभी से सराहना प्राप्त की थी। उन्होने कहा कि सरदार परकाश सिंह बादल ने न केवल बड़े सपने देखे बल्कि पंजाब की बेहतरी के लिए अथक मेहनत करके उन सपनों को साकार भी किया।

 

सीपीआई नेता हरदेव अर्शी ने बताया कि कैसे दिवंगत नेता ने दलितों के लिए सबसे ज्यादा काम किया। उन्होने कहा कि सरदार बादल ने ही 1979 ने विधवा पेंशन शुरू की , धर्मशालाओं की मरम्मत करवाई, आटा-दाल, शगुन योजना जैसी गरीब भलाई की योजनाएं शुरू की थी। वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बताया कि कैसे सरदार बादल ने अपने सिद्धांतो से कभी भी समझौता नही किया और बताया कि कैसे दिवंगत नेता ने इंदिरा गांधी के प्रलोभनों के आवजूद इमरजेंसी का विरोध किया था।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh