Follow

महापौर कुलभूषण गोयल ने शुरू किया विकास का धुंआधार अभियान, गांवों में नई धर्मशालाओं का लोकार्पण

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने विकास कार्यों का सिलसिला तेज कर दिया है। वीरवार को उन्होंने निगम क्षेत्र के कई गांवों में नव निर्मित धर्मशालाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। शादी-ब्याह के सीजन में ये धर्मशालाएं आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगी, जिन्हें सस्ती दरों पर बुक कर अपने पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पिछले पौने पांच वर्षों में नगर निगम पंचकूला द्वारा लगभग 350 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में रिकॉर्ड स्तर पर विकास हुआ है और पार्षदों द्वारा सुझाए गए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया गया है। जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।

महापौर ने इस अवसर पर 49 लाख रुपये की लागत से बनी बीसी धर्मशाला (गांव टोका) और 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला सुनारो वाली धर्मशाला (गांव रामगढ़) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पार्षद परमजीत कौर, पार्षद वार्ड नंबर 20 सलीम दबकोरी,  मनोनीत पार्षद सतबीर चौधरी, भाजपा महासचिव जय कौशिक, उपप्रधान सुरेश वर्मा, सुखवीर पूनिया समेत निगम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh