Follow

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एडीजीपी सौरभ सिंह की माताश्री को दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, फरवरी 15 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज माता मनसा देवी गौधाम में हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी सौरभ सिंह की माता स्वर्गीय प्रेम सखी सिंह की आत्मा की शांति के लिए आयोजित शोक सभा एवं भोग में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्रेम सखी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

प्रेम सखी सिंह का 12 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए माता मनसा देवी गौधाम में शोकसभा, हवन-पूजन एवं भोग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, परिजन तथा अनेक वरिष्ठ सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ मीडिया कर्मी, सामाजिक एवं राजनीतिक लोग भी उपस्थित रहे। 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh