न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 20 जनवरी। भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में जिला प्रधान अजय मित्तल ने पंचकूला विधानसभा के बरवाला मंडल के सुल्तानपुर गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आये तमाम युवाओ को पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया गया।
भाजपा ज्वाइन करने वालो में गांव सुल्तानपुर के जितेंदर सिंह, हरपाल राणा, संजीव और राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कुलदीप राणा, ओमप्रकाश, देवी सहाय, विशाल राणा, दीपक, जोगिंदर, अमित, डाली, सुमित, अक्षित राणा, राहुल राणा, गुलशन राणा, महेंद्र, सरवन राणा, अंकित राणा सहित अन्य युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अजय मित्तल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा से प्रभावित होकर पंचकूला के ग्रामीण अंचल के युवा भाजपा से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है।
इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, सोशल मीडिया जिला पदाधिकारी मनु सिंगला, कार्यालय सचिव संजीव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।