Follow

भाजपा सरकार में युवाओं को अपनी काबिलियत के दम पर मिल रही है सफलता : बड़ौली

यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने अमनदीप को दी बधाई

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 मार्च। यूपीएससी परीक्षा में 731वां रैंक लाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुरथल के होनहार युवा अमनदीप राजौरा को उनके निवास स्थान पर पहुँचकर आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बड़ौली ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अमनदीप राजौरा के परिवार के सभी सदस्यों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की। बिना पर्ची और बिना खर्ची वाली पारदर्शी व्यवस्था का ही परिणाम है कि आज युवा मैरिट के आधार पर देश और प्रदेश में परीक्षाएं पास करके नौकरियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शिता, जनहित और तकनीक-आधारित शासन (ई-गवर्नेंस) के माध्यम से ’सुशासन’ को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हमारे मेहनती और प्रतिभाशाली युवा अपनी काबिलियत के दम पर सफलता प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh