Follow

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख के साथ गिप्पी ग्रेवाल व जाॅर्डन संधू की सुरक्षा वापिस लेना निंदनीय : सरदार सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होने पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा सिर्फ इसीलिए वापिस ली क्योंकि हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने बादल आवास पर मुझसे मुलाकात की थी।

यहां प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह पहले नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घल्ला सिंह जी की सुरक्षा वापिस ले ली गई क्योंकि उन्होने नानकसर दौरे के दौरान लोगों से अकाली दल का समर्थन करने का आग्रह किया था। उन्होने यह भी दावा किया कि पंजाबी गायक जाॅर्डन संधू की सुरक्षा भी इसी तरह से वापिस ले ली गई।

Advertisement

 

यह दावा करते हुए कि कलाकारों और सम्मानित संप्रदायों के प्रमुखों को गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ रहा है, सरदार बादल ने कहा कि खासकर कलाकारों को गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वालों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कलाकारों के साथ साथ अन्य हस्तियों को अपने कंट्रोल में करने के लिए सुरक्षा कवर का उपयोग एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ जो कोई भी ऐसा करने में नाकाम रहता है यां अकाली दल से मिलते हुए यां समर्थन करते हुए देखा जाता है तो उसका सुरक्षा कवर वापिस लेकर उसे असुरक्षित बनाया जा रहा है।

 

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि प्रख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े हुई भयावह कत्ल इस तरह की नीति के घातक परिणाम का उदाहरण है। उन्होने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी पिछली गलतियों से कोई सबक नही सीखा है। वह सुरक्षा वापिस लेने की धमकी का इस्तेमाली राजनीतिक हथियार के रूप में कर रहीहै। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यदि किसी कलाकार यां सम्मानीय व्यक्ति को कोई नुकसान पहुुंचता है, जिनकी सुरक्षा मनमाने ढ़ंग से वापिस ले ली गई है तो इसके लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह से जिम्मेदार होंगें।

 

सरदार बादल ने यह भी खुलासा किया कि वह इस मुददे को पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाएंगें ताकि आप सरकार को इस तरह की बदलाखोरी की गतिविधियों में लिप्त होने से रोका जा सके।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh