Follow

नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही हरियाणा के 20 हजार 629 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Listen to this article

मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता दिल्ली में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

भाजपा का युवा कार्यकर्ता विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं : मोहन लाल बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

दिल्ली / चंडीगढ़, 20 जनवरी। नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जैसे ही केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा हुई, वैसे ही हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर उत्सव मनाया। सभी 27 जिलों के भाजपा कार्यालयों में पदभार का कार्यक्रम लाइव देखा गया तथा बूथ स्तर पर भी अनेक जगह ऐसे प्रबंध किए गए।  20 हजार 629 बूथों पर नितिन नबीन के अभिनंदन के होडिंग लगाए गए और सभी 377 मंडलों में कार्यकताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जश्न मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कुछ जगह लड्डू, तो कुछ जगह जलेबियां भी वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और भाजपा जिंदाबाद, मोदी, जिंदाबाद, नितिन नबीन जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद, मोहन लाल बड़ौली जिंदाबाद के नारों के साथ साथ और जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।

इससे पहले मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व पदाधिकारी दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। सभी नेता बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हरियाणा टीम की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, कृष्ण बेदी, अर्चना गुप्ता, सत्यप्रकाश जरावता, गार्गी ककक्ड़, ऊषा प्रियदर्शी, अरविंद सैनी, अरुण यादव सहित अनेक नेताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व की आज प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और खासकर युवाओं से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की यही पहचान है कि “हमारे लिए देश पहले, पार्टी दूसरे और स्वयं तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही विचारधारा भारतीय जनता पार्टी  का मूलमंत्र है, जो निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

एक सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का 45 वर्ष का सफर और 45 वर्ष के नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक संयोग ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि युवा अब अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद ही भाजपा 2029 की तैयारियों में जुट गई है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh