Follow

अब कहां गया स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ ? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का उग्र प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर – गायब हुआ गैस सिलेंडर !

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 मार्च : “डबल इंजन” का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा की जा रही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकरआज आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया।

प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ाजिन्होंने  “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर  गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

Advertisement

रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक‘ कर रही है मोदी सरकार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थेआज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं।

मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे सर्जिकल स्ट्राइक‘ कर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी हैतो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही हैताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुईतो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा।

इस रोष प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमारकाउंसलर हरदीप सिंहजनरल सेक्रेटरी सन्नी औलखअंजू कट्यालयोगेश ढींगराजसबीर सिंह लाडीशादाब राठीललित मोहनमेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Tap to Refresh