Follow

…जब यशस्विनी का गिफ्ट देख छूट गई योगी आदित्यनाथ की हंसी

Listen to this article

“आंखें बंद करिए, आपको कुछ गिफ्ट देना है”

4 साल की यशस्विनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिफ्ट किया ‘बुलडोजर’

गिफ्ट पाकर खुद को हंसने से रोक नहीं पाए सीएम योगी

Advertisement

निखिल प्रताप सिंह 

गोरखपुर, 27 मार्च। मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज कानपुर की 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह के ‘गिफ्ट’ ने हंसने पर मजबूर कर दिया। यशस्विनी ने सीएम से कहा, आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए। इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया। सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी। सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, उसे चॉकलेट दी और बातचीत की। तभी यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप आंखें बंद करिए। सीएम ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली तो यशस्विनी ने उनके हाथों में एक छोटा सा बुलडोजर सौंप दिया।

गिफ्ट देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हंसी बिखर गई। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी। यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुश नजर आई।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh