Follow

उपराष्ट्रपति ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में किया पूजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी की पूजा अर्चना 

श्री शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने परंपरा अनुसार करवाया पूजन

 

कुरुक्षेत्र / चंडीगढ़, 30 नवंबर : उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कुरुक्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने परंपरा अनुसार उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन से पूजा-अर्चना करवाई । इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्री शक्तिपीठ पर माथा टेका। पूजा-अर्चना के बाद पंडित सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

 

उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ मंदिर पहुंचे। उपराष्ट्रपति के इस दौरे ने न केवल धार्मिक माहौल को और समृद्ध किया, बल्कि कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर भी प्रकाश डाला। मंदिर में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि भारत की धार्मिक परंपराएं न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि समाज में एकता, शांति और समृद्धि के मूल्यों को भी सुदृढ़ करती हैं।

 

मां भद्रकाली मंदिर, जिसे शक्तिपीठों में एक प्रमुख स्थान प्राप्त है, अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यह स्थल न केवल भक्तों के लिए, बल्कि पर्यटकों और संस्कृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

 

Advertisement
Tap to Refresh