Follow

कांग्रेस के दिग्गज नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने जताया शोक

राहुल गुप्ता

श्रीनगर, 27 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अनंतनाग के विधायक और पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण में दिए गए योगदान को याद किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भी उन्हें समर्पित नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, अली मोहम्मद सागर, सकीना इटू, सज्जाद लोन और अल्ताफ बुखारी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

पीरजादा मोहम्मद सईद ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मंत्री और विधायक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं। उनके निधन को जम्मू-कश्मीर की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh